उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: 23 अप्रैल को होगी मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 17 अप्रैल 2026 (सू.वि.)
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक का आयोजन 23 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह बैठक अपरान्ह 12 बजे से आयुक्त कार्यालय के सभागार में संपन्न होगी।
संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मण्डल के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। मण्डलायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और आम जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
Subscribe to my channel
