उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में आज आयोजित होगा ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’, DM करेंगी जनसुनवाई

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 17 अप्रैल 2026 (सू.वि.)
जनपद बस्ती में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कल 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रुधौली तहसील परिसर में आयोजित होगा।
इस महत्वपूर्ण जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी, जिसमें जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की शिकायतों को मौके पर सुनकर उनका प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण करना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, विद्युत, जल निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
Subscribe to my channel
