अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

तिजारा में भीम आर्मी के जिला संगठन मंत्री बनने पर भव्य स्वागत

संवाददाता विष्णु शर्मा

तिजारा (अलवर)। शहर के अंबेडकर चौक पर आज एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भीम आर्मी द्वारा नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री का मेघवाल समाज के गणमान्य नागरिकों ने जोरदार स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष शोभाराम जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल बाबूजी, अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष बुधराम जी, जाटव समाज अध्यक्ष सुरेश फौजी, नगर परिषद पार्षद किशनलाल जी, जल पर्यावरण संरक्षण अध्यक्ष बाल किशन जी, पार्षद अभय सिंह, पूर्व पार्षद मुरारी लाल जी, एसडीएच तिजारा के लैब प्रभारी ओमदेव जी, टपूकड़ा पोस्ट मास्टर प्रदीप जी गोठवाल, सोहनलाल, मनोज कुमार, राजकुमार, बाबा गरीब नाथ मंदिर के अध्यक्ष धर्मवीर, धर्मपाल मेघवाल, सुरेश आर्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब भी समाज उन्हें याद करेगा, वे निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर समाज के उत्थान और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button