बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) बीकानेर द्वारा अवकाश कटौती एवं अन्य विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) बीकानेर द्वारा अवकाश कटौती एवं अन्य विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया | गौरतलब है कि रेसला द्वारा 11 अप्रैल से अवकाश कटौती निरस्त करने तथा अन्य विभिन्न मांगों को लेकर क्रमिक आन्दोलन किया जा रहा है |आन्दोलन के आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामनिवास कस्वाँ व जिला मंत्री गणेश चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ो व्याख्याताओं ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) को ज्ञापन देकर सरकार से शिक्षक वर्ग की मांगो पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की | जिला मंत्री गणेश चौधरी ने बताया कि संगठन द्वारा ग्रीष्मावकाश के दौरान भयंकर गर्मी में शिक्षक वर्ग के अवकाश में कमी करना न्यायसंगत नहीं है, राज्य सरकार से त्वरित निर्णय लेते हुए अवकाश कटौती निरस्त करने की मांग की है । ज्ञापन के दौरान बजरंग भादू,रोहिताश जनागल, परमेश्वर गोदारा, सुरेन्द्र पड़िहार, गोपीराम भांभू, मोहम्मद मूसा, रूपा रामावत, रेणु सियाग, भगवती सोनी , काम्या खत्री, भंवरलाल, मुरलीधर शर्मा, रविन्द्र सिंह, रामरतन डूडी सहित सैकड़ों व्याख्याताओ ने उपस्थिति दी ।

Subscribe to my channel


