बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन: भाजपा नेताओं ने पीले चावल बांटकर आमजन को किया आमंत्रित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

पचपदरा। पचपदरा में प्रस्तावित रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा नगर महामंत्री गौतमचंद ओस्तवाल (बुठवाला) ने आमजन को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीले चावल वितरित कर निमंत्रण दिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उन्हें कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। पीले चावल बांटने की परंपरा के माध्यम से लोगों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह उद्घाटन कार्यक्रम क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेश गहलोत, उपाध्यक्ष मुलचंद ओस्तवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा यह जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है, जिसमें आमजन की भागीदारी भी बढ़-चढ़कर देखने को मिल रही है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button