बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में उमड़ा उत्साह: रिफाइनरी के लोकार्पण हेतु शहर के प्रतिष्ठान एवं घर-घर बांटे ‘पीले चावल

 ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा – मारवाड़ की धरा पर विकास के नए सूरज का उदय होने जा रहा है। भाजपा शहर मंडल मीडिया सयोंजक श्रवण कच्छवाह ने बताया कि पचपदरा रिफाइनरी के भव्य लोकार्पण समारोह में पधार रहे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए पूरा बालोतरा शहर पलक-पावड़े बिछाए तैयार है।

दिनांक 17अप्रेल को बालोतरा शहर मंडल द्वारा विकास के इस उत्सव में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पीले चावल बाटे और क्षेत्रवासियों को प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत और जनसभा में सम्मिलित होने का सादर निमंत्रण दिया। बालोतरा जिला प्रभारी एवं केबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं का उत्साह इस जन-संपर्क अभियान का नेतृत्व प्रभारी श्री जोराराम कुमावत ने किया। उनके कुशल मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की टोलियों ने शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में दस्तक दी। इस दौरान श्री जोराराम कुमावत ने स्वयं आमजन से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री की सभा में पहुंचने का निमंत्रण दिया।

कार्यकर्ताओं के उत्साह और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से शहर की गलियाँ गुंजायमान हो उठीं। शहर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने बताया कि यह केवल एक लोकार्पण समारोह नहीं, बल्कि बालोतरा और पचपदरा के भविष्य के द्वार खुलने का दिन है।

प्रधानमंत्री का आगमन क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग लोकार्पण समारोह के साक्षी बनेंगे।

“प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का स्वागत करना हमारे लिए गर्व की बात है। बालोतरा जिला प्रभारी एवं केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत जिलाध्यक्ष भरत मोदी, गौतम चंद बूठ, पुखराज सिंह राजपुरोहित,प्रताप भाई लालवानी, मूलचंद ओस्तवाल, सीताराम माली, गौतम V जिनगर,महेंद्र श्री माली, खेमाराम सारण, पपू भाई, रणछोड़ बारूपाल,विक्रम सिंह तंवर, वासुदेव अग्रवाल,अशोक गौड़, सुरेश माली, सहित कार्यकर्त्ता मिलकर घर-घर जाकर प्रेम पूर्वक पीले चावल बांटे हैं ताकि हर नागरिक इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बन सके।”

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button