बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जसोल महिला मंडल द्वारा गणगौर का उत्सव परंपरा प्रेम और भक्ति का संगम कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल – अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापन्थ महिला मंडल जसोल द्वारा ममता मेहता की अध्यक्षता में “गणगौर उत्सव..परंपरा प्रेम और भक्ति का संगम” के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला मंडल के मंत्री जयश्री सालेचा ने बताया की सामूहिक नमस्कार महामंत्र द्वारा गणगौर के कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गणगौर के पारंपरिक गीत से युवा बहनों ने मंगलाचरण किया। अध्यक्ष ममता मेहता ने सभी का स्वागत करते हुए प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी।निर्णायक के की भूमिका में अभातेमम की विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती सारिका बागरेचा व उपासिका श्रीमती लीलादेवी सालेचा गीतों के जानकारी और वरिष्ठ श्राविका का श्रीमती बुलबुल देवी सालेचा ने निभाई।
हमारे बुजुर्ग बहने और युवतियों ने इस समारोह में बड़े उत्साह से तैयार होकर आई थी और सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बुजुर्ग और युवा बहनों ने मिलकर ईश्वर और गौर की जीवन पर आधारित कुंडली मिलाने से लेकर शादी तक के सभी प्रसंग को बहुत ही रोचक ढंग से प्रस्तुति दी। इक्विटी बहनों ने पुराने को नया रूप देकर स्थिति को संवाद में प्रस्तुत किया। जिसमे पुरानी वेशभूषा में प्रथम स्थान पुष्पा देवी बुरड़, श्यामल गोलेच्छा, द्वितीय स्थान हेमलता बागमार व मनीषा डोसी एवं तीसरे स्थान पर विनीता सालेचा व प्रियंका भंसाली ने प्राप्त किया। साथ ही मेहंदी डिजाइन में प्रथम रेखा बुरड़
व सुशीला भंसाली, द्वितीय नीतू श्रीश्रीमाल, तृतीय श्यामल गोलेच्छा रही। पारंपरिक गीतों के प्रस्तुतियों का परिणाम में प्रथम पूर्व अध्यक्ष कंचनदेवी ढ़ेलडिया, द्वितीय मीना गोलेच्छा व जसोदा सखलेचा व चंदा देवी चोपड़ा, तृतीय मोहिनी देवी संकलेचा, पुष्पा देवी बुरड़ रही। सभी विजेताओ को तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संम्मानित किया गया। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष हेमलता बागमार ने किया, वन्ही कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व मंत्री अरुणा डोसी ने किया।
अल्पाआहार के बाद कार्यक्रम संपन्न किया गया, सभी की उपस्थिति सराहनीय रही।

Subscribe to my channel


