बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में प्रधानमंत्री की रिफाइनरी सभा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था सार्वजनिक करने की मांग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, राजस्थान: आगामी प्रधानमंत्री की रिफाइनरी सभा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी बीच स्थानीय जनप्रतिनिधि मदनराज चोपड़ा (पूर्व मंडल अध्यक्ष, बालोतरा) ने जिला प्रशासन से एक महत्वपूर्ण मांग उठाई है।

मदनराज चोपड़ा ने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को संबोधित करते हुए निवेदन किया है कि सभा स्थल तक पहुंचने के लिए निर्धारित रूट और नक्शा सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से पहले से ही सार्वजनिक किया जाए। उनका कहना है कि बाहर से आने वाले वाहनों और आम लोगों को यदि पहले से सही जानकारी मिल जाएगी, तो यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।

उन्होंने आशंका जताई कि यदि रूट की जानकारी समय पर साझा नहीं की गई, तो एक ही मार्ग पर अत्यधिक दबाव बढ़ सकता है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग प्रवेश मार्ग तय कर उसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जानी चाहिए।

मदनराज चोपड़ा ने प्रशासन से अपील की है कि इस दिशा में जल्द कदम उठाए जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और आम जनता को परेशानी न हो।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button