
ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर – दिल्ली जंगपुरा विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक सरदार तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कितनी भी तिकडम लड़ा ले लेकिन उनका जेल जाना तय है। विधायक मारवाह करतारपुर स्थित अपने परिचित वीर सिंह के आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के 11 साल के शासनकाल में विकास की रफ्तार पूरी तरह से थम गई थी और भ्रष्टाचार पनप रहा था। केजरीवाल सरकार में बजट 77000 करोड़ था जिसमें केजरीवाल की सरकार मात्र 65000 करोड़ खर्च कर पाई और वर्तमान में भाजपा सरकार में 27 प्रतिशत बजट बढ़ गया जो 1 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सरकार में दिल्ली विकास से कोसों दूर चली गई थी और वही हाल पंजाब राज्य का भी है क्योंकि जहां भी आम आदमी पार्टी वाली सरकार बनती है वहां का विनाश तय है।उन्होंने कहा कि केजरीवाल बचने के लिए ड्रामा कर रहे हैं क्योंकि उनका अस्तित्व खत्म हो चुका है और उनका जेल जाना तय है।

क्योंकि अब उनका दिल्ली में उनका कोई नाम लेवा भी नहीं है। विधायक ने कहा कि दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और जनता के हितों से जुड़े हुए मुद्दों का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से देहरादून कॉरिडोर बनाया जिसमें दिल्ली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य को बहुत फायदा होगा और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबसे ज्यादा विकास कार्य कर रही है दिल्ली में जो कूड़े का पहाड़ था वह लगभग समाप्त हो चुका है और आने वाले कुछ वर्षों में यह पूरी तरह से साफ हो जाएगा और इसकी जगह पार्क स्थापित होगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों, युवाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ उनको मिल रहा है।

वहीं किसानों के लिए भी सरकार में योजनाएं चलाई हैं और बिचलियों को अस्तित्व समाप्त कर दिया गया है। विधायक ने कहा कि दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू है जो केजरीवाल सरकार ने नहीं चलाई थी सिर्फ मोदी विरोध को लेकर। क्योंकि वह अपने आप को मोदी से बड़ा नेता साबित करना चाहते थे लेकिन दिल्ली की जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया और धरती पर ला पटका। लेकिन आज आयुष्मान योजना का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है और 10 लख रुपए तक का निशुल्क इलाज किया जा रहा है।
Subscribe to my channel


