बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बीकानेर स्थापना दिवस पर दो दिवसीय भव्य आयोजन, “चंदा महोत्सव” और “सांस्कृतिक संध्या” होंगे आकर्षण का केंद्र

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 14 अप्रैल 2026।

बीकानेर शहर के 539वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी में 16 अप्रैल को “चंदा महोत्सव” और 17 अप्रैल को “सांस्कृतिक संध्या” का आयोजन प्रस्तावित है।

कार्यक्रमों के पोस्टर का लोकार्पण जिला कलेक्टर निशांत जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

यह आयोजन जिला प्रशासन बीकानेर, बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल को शाम 5 बजे गढ़ गणेश मंदिर परिसर में “चंदा महोत्सव” आयोजित होगा। इस दौरान बीकानेर के वरिष्ठ कलाकारों द्वारा तैयार पारंपरिक चंदों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही अतिथियों एवं आमजन द्वारा इन चंदों को उड़ाकर शहर की समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।

वहीं 17 अप्रैल को शाम 7:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में “सांस्कृतिक संध्या” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर के कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

इस मौके पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button