देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को बालोतरा शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर परिषद परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए बेहद प्रासंगिक हैं और उनका दिखाया गया मार्ग हमें समानता, न्याय और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया, मंडल महामंत्री पुखराज सिंह राजपुरोहित, मूलचंद ओस्तवाल, प्रताप भाई लालवानी, खींमाराम सारण, नारायण जिनगर, गौतम राठौड़ एवं गौतम वी. जिनगर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने तथा समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


