*अवकाश कटौती के विरोध में बीकानेर रेसला के आह्वान पर शिक्षकों द्वारा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर जताया गया विरोध*
आज दिनांक 13/4/26 राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) के प्रांतव्यापी आह्वान के तहत बीकानेर जिले के समस्त उपखंड मुख्यालयों पर रेसला द्वारा उपखंड अधिकारी को अवकाश कटौती के विरोध में ज्ञापन दिया गया। राज्य सरकार द्वारा सत्र 2026 -27 में शिक्षकों के ग्रीष्म अवकाश में कटौती करने के निर्णय पर शिक्षक समुदाय में भयंकर रोष व्याप्त है | बीकानेर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर आज विरोध दर्ज करवाया गया |प्रांतीय आवाह्न के तहत 17/4/26 को पूरे राजस्थान में जिला कलेक्टर के माध्यम से पुनः विरोध प्रदर्शन किया जाएगा यदि सरकार अपने अवकाश कटौती के आदेश को निरस्त नहीं करती हे प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।रेसला बीकानेर के जिला मंत्री गणेश चौधरी ने बताया कि आज बीकानेर जिले के सभी उपखंड कार्यालयों में विभाग के इस निर्णय के प्रति विरोध दर्ज करवाया गया साथ ही विभाग एवं राज्य सरकार से शिक्षक शिक्षार्थी हित में विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग की | जिला अध्यक्ष रामनिवास कस्वां ने बताया कि आज आंदोलन का द्वितीय चरण था | आने वाले समय में विभिन्न चरणों के माध्यम से रेसला संगठन सरकार के समक्ष अपना विरोध दर्ज करवाएगा तथा यदि सरकार इन मांगो का समयबद्ध निस्तारण नहीं करती है तो आंदोलन की धार को और तेज किया जायेगा |इस दौरान रूपा रामावत,सुमन रॉयल,सुभाष जनागल, परमेश्वर गोदारा,कैलाश डूडी,आफताज मोहम्मद,भंवर कसवां, डॉ.रामरख जाखड़, शिवरतन चाहर, युवराज सिंह,आरती शर्मा,काम्या खत्री एवं समस्त रेसलियन साथी उपस्थित रहे