बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जयंती की पूर्व संध्या पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद किया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। मित्र एकता सेवा समिति द्वारा सोमवार की शाम को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शहर के अंबेडकर सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी ने बताया कि समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भारतीय संविधान निर्माता,महान समाज सुधारक, सामाजिक समानता के प्रबल पक्षधर बताया। इस अवसर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार जीनगर बताया कि डॉ.भीमराव अंबेडकर ने न सिर्फ दलितों, वंचितों, पिछड़ों और गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी बल्कि वे महिलाओं के अधिकारों के भी बहुत बड़े हिमायती थे। समिति उपाध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन पिछड़े वर्गों के उत्थान में लगा दिया। वह दलितों, शोषित और पिछड़ों की आवाज बन गए। इस अवसर पर एनडी क़ादरी, सैयद अख्तर, मेहबूब अली रंगरेज, दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य,खेमेन्द्र जीनगर, शाकिर हुसैन सहित आदि ने बाबासाहेब की प्रतिमा माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलना का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन दिलीप गुप्ता ने किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button