देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जसोल में आचार्य महाप्रज्ञजी का 17वां महाप्रयाण दिवस श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल। जैन संत आचार्य महाप्रज्ञ के 17वें महाप्रयाण दिवस के अवसर पर जसोल में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन साध्वी सत्य प्रभा जी (ठाणा-3) के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान ज्ञानशाला जसोल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आचार्य महाप्रज्ञ के जन्म से लेकर दीक्षा और महाप्रयाण तक की जीवन यात्रा पर आधारित एक सुंदर एवं प्रेरणादायक नाटिका प्रस्तुत की। बच्चों की इस प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और वातावरण को भावुक बना दिया।
इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष भूपत कोठारी, ज्ञानशाला संयोजक डुंगर चंद सालेचा, गौतम चंद सालेचा, मीडिया प्रभारी कान्तीलाल ढेलड़िया, प्रवीण भंसाली सहित महिला मंडल अध्यक्षा ममता मेहता, पुष्पा देवी बुरड़ एवं कन्या मंडल की सदस्यों ने भी अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन सम्पत चौपड़ा द्वारा किया गया। अंत में सभी ने आचार्य महाप्रज्ञ के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

Subscribe to my channel


