बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता पर जताया आभार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, राजस्थान:
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन पर संस्था ने सभी सहयोगदाताओं, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। सम्मेलन संयोजक सीए वीरओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के तत्वाधान में राज रिसोर्ट में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन, महासचिव वीर सोहनलाल वेद एवं कोषाध्यक्ष वीर सीए सुधीर जैन के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया।
सम्मेलन के दौरान नेतृत्व प्रशिक्षण, एमआईएफ सदस्यों का सम्मान तथा गवर्निंग काउंसिल की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के लगभग 450 केंद्रों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी के सहयोग से कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन संभव हो सका।
कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश प्रकाश टाटिया, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हस्तशिल्प कलाकार रूमा देवी सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने प्रेरक उद्बोधन दिए। वहीं प्रसिद्ध गायक पीयूष पवार, शैली जैन एवं मिट्ठू खान लंगा पार्टी द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सम्मेलन को भव्यता प्रदान की।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर शांतिकुमार जैन, वीर रणजीत सा कुम्भट, वीर पुष्प जैन एवं वीर शांतिलाल कवाड के मार्गदर्शन ने प्रतिभागियों को विशेष प्रेरणा दी। सम्मेलन के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान रखते हुए प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रखा गया। पेयजल के लिए पारंपरिक लोटों की व्यवस्था एवं भोजन में डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं किया गया।
राजस्थान की परंपराओं के अनुरूप अतिथियों का स्वागत ढोल-नगाड़ों, डांडिया एवं गेर नृत्य के साथ किया गया। साथ ही श्री नाकोड़ा तीर्थ के दर्शन की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों को आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के सफल संचालन में सह संयोजक कैलाश गर्ग, संरक्षक पारसमल भंडारी, बालोतरा केंद्र अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया एवं जोन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में संयोजक बांठिया ने सभी अतिथियों, एपेक्स पदाधिकारियों, कार्यालय टीम, प्रतिभागियों, राज रिसोर्ट प्रबंधन एवं दानदाताओं—विशेष रूप से प्रभा किशोर संघवी—का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

Subscribe to my channel


