उत्तराखंडखेलब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

आल इंडिया टेनिस मेनस ओपन चुनाखान नैनीताल दिनांक 4-10 अप्रैल का समापन 

Conclusion of the All India Men's Open Tennis Tournament, Chunakhan, Nainital (April 4–10)

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

नैनीताल…ऑप्टिमम टेनिस अकादमी चुनाखान नैनीताल में 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक ऑल इंडिया टेनिस संघ द्वारा मेंस ओपन 1 लाख प्राइस मनी के एकल व युगल फाइनल आज दिनांक 10 अप्रैल प्रातः 8:00 बजे से कोर्ट नंबर 1 व 3 पर मैच प्रारंभ हो गए थे।

एकल फाइनल मैच मे

वंश बिष्ट ( दिल्ली) ने वंश नांदल ( हरियाणा ) को 6-0, 6-2 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी हासिल की।

युगल फाइनल में वंश बिष्ट ( दिल्ली) व सार्थक गुलाटी ( पंजाब) की जोड़ी ने मोक्षक रेड्डी ( तेलंगाना) व चंद्र सिद्धार्थ ( तेलंगाना) की जोड़ी को 6-2 ,6-4 से हारा कर विजेता ट्रॉफी हासिल किया।

उत्तरांचल के 4 टेनिस खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

विजेता व उपविजेता खिलाड़ी को आज के मुख्य अतिथि श्री आनंद सिंह दरमवाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, नैनीताल ने पुरस्कार , ट्रॉफी व धनराशि प्रदान की। खिलाड़ीयो से परिचय प्राप्त कर उज्जव भविष्य की कामना की।

टूर्नामेंट डायरेक्टर डी एस रावत ने बताया कि यह अखिल भारतीय टूर्नामेंट स्व श्री बी एस रावत की स्मृति में प्रतिवर्ष ऑप्टिमम टेनिस अकैडमी में आल इंडिया टेनिस संघ व उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित होता है ।

टूर्नामेंनट के दौरान श्री शंकर दत्त सती, बृज मोहन बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, विक्रमजीत सिंह, डॉ भगवान तिवारी, जी एस पवार , रेफरी एंटन डिसूजा, अभिभावक व स्थानीय खिलाड़ी वर्ग ने उपस्थित होकर खिलाड़ी को उत्साह वर्धन किया। फाइनल मैच के बाद दिवंगत श्री घनश्याम साह , 80 वर्ष , वरिष्ठ टेनिस प्लेयर के आकस्मिक निधन पर शोक संदेश पढ़ा गया व उनके विचारों के अनुसार टेनिस को क्षेत्र में बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button