बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बीकानेर: बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं को अधिकारों व कर्तव्यों की दी जानकारी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे – लीगल लिटरेसी एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम” के तहत शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लालगढ़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 8 से 12 तक की छात्राओं में संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति समझ विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अति मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (किराया अधिकरण) बीकानेर श्री साजिद हुसैन छीपा उपस्थित रहे। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य श्रीमती हर्ष बाला सक्त एवं छात्राओं द्वारा उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस दौरान श्री छीपा ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा न्यायिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय परिसर में “कोर्ट वाली पेटी” (शिकायत पेटी) स्थापित करने की भी बात कही, जिससे छात्राएं अपनी समस्याओं को सुरक्षित और गोपनीय तरीके से साझा कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने साइबर क्राइम से संबंधित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसकी सभी ने सराहना की। मुख्य अतिथि ने छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया

Subscribe to my channel


