बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलें, किसानों को मुआवजे की मांग तेज

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 8 अप्रैल 2026: राजस्थान के बीकानेर जिले में बेमौसम ओलावृष्टि, तेज आंधी-तूफान और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। जिले की विभिन्न तहसीलों में खड़ी रबी की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) बीकानेर के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों के लिए तुरंत राहत की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से इसबगोल, गेहूं, जीरा, सरसों, चना सहित कई प्रमुख फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं।

किसानों ने फसल तैयार करने के लिए बैंकों, सहकारी समितियों और साहूकारों से ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लिया था। बीज, खाद, ट्रैक्टर और मजदूरी पर भारी खर्च करने के बावजूद फसल बर्बाद होने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी कराकर नुकसान का आकलन किया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें।

सियाग ने चेतावनी दी है कि यदि 15 अप्रैल तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया, तो जिला कांग्रेस कमेटी किसानों के साथ मिलकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button