उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष अभियान शुरू, 15 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों में लगेंगे कैम्प

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 07 अप्रैल 2026 (सू.वि.)

शासन द्वारा एग्री स्टैक (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) के अंतर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए जिले में विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान 06 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित किया जाएगा, जिसमें ग्राम सचिवालयों में कैम्प लगाकर किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है।

उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने से किसानों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। इसके अलावा किसानों को फसली ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड समेत अन्य कृषि संबंधी ऋण प्राप्त करने में आसानी होगी।

उन्होंने बताया कि फसल बीमा योजना का लाभ लेने में भी यह रजिस्ट्री सहायक सिद्ध होगी। साथ ही आपदा प्रबंधन के दौरान क्षतिपूर्ति के लिए किसानों के चिन्हांकन में भी यह प्रक्रिया बेहद उपयोगी रहेगी। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से कृषि एवं संबद्ध विभागों को योजनाओं का लाभ सही किसानों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और बार-बार सत्यापन की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।

किसान स्वयं भी “Farmer Registry UP” मोबाइल एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा जन सेवा केन्द्र (CSC) पर निर्धारित शुल्क देकर भी यह सुविधा उपलब्ध है। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कैम्पों में कृषि विभाग के कर्मचारी, लेखपाल, पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवक किसानों की मदद कर रहे हैं।

फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर (ओटीपी के लिए) तथा भूमि रिकॉर्ड जैसे खसरा-खतौनी की प्रति साथ लानी होगी।

किसानों से अपील

कृषि विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपने नजदीकी ग्राम सचिवालय में पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button