बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भीमराव अंबेडकर टाउन हॉल का होगा नवीनीकरण, 213.97 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में शामिल भीमराव अंबेडकर टाउन हॉल का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। नगरपरिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष मदन राज चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि टाउन हॉल पिछले 5-6 वर्षों से खराब हालत के कारण उपयोग में नहीं आ पा रहा था, जिससे शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक अरुण चौधरी के प्रयासों से टाउन हॉल के नवीनीकरण की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। नगर विकास न्यास द्वारा टाउन हॉल के नवीनीकरण एवं आधुनिक सजावट के लिए 213.97 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर स्वायत्त शासन विभाग को भेजा गया है।
प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। नवीनीकरण के बाद टाउन हॉल में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे शहर में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन को बढ़ावा मिलेगा।
मदन राज चोपड़ा ने इस पहल के लिए विधायक अरुण चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से बालोतरा शहर को एक नया और आधुनिक सार्वजनिक मंच मिलेगा, जो लंबे समय से उपेक्षित था।

Subscribe to my channel


