जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय शांति मिशन हेतू मनोनीत होंगे 100 प्रवक्ता

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की शान्ति मिशन कार्य योजनाओं का 25 राष्ट्रों में करेंगें प्रचार - प्रसार 

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर:अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की शान्ति मिशन कार्य योजनाओं,भारत के पंचशील सिद्धान्त,वसुधैव कुटुम्बकम्, ग्लोबल विलेज एवं सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की अवधारणा को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय शांति मिशन” के अंतर्गत 25 राष्ट्रों में कार्य योजना के विस्तार हेतु 100 प्रवक्ताओं का मनोनयन किया जा रहा है मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट, ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म, काठमांडू, नेपाल) ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायमूर्ति परमानन्द झा (प्रथम उपराष्ट्रपति, नेपाल) की अनुशंसा पर मंच की पूर्व में सम्मानित प्रतिभाओं में से 100 योग्य प्रतिभाओ का चयन कर उन्हें विभिन्न देशों में प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया जा रहा है उन्होंने बताया कि ये प्रवक्ता 25 राष्ट्रों में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे तथा भारत-नेपाल की वैदिक एवं सांस्कृतिक विरासत के पुनरुत्थान, भारत को पुनः “विश्व गुरु” के रूप में स्थापित करने, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को वीटो पावर के साथ स्थायी सदस्यता दिलाने तथा अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाने जैसे विषयों पर संवाद स्थापित करेंगे

इस मिशन के अंतर्गत प्रवक्ता विभिन्न देशों के गणमान्य नागरिकों से शिष्टाचार भेंट कर भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा एवं पंचशील सिद्धांतों को वैश्विक मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करेंगे संगठन द्वारा शान्ति मिशन के प्रथम चरण में 31 प्रतिभाओं को प्रवक्ता टीम में शामिल किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से श्री शिवराज यादव, श्री ताराचंद भावरिया, डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा, डॉ. हरीश कटारिया, डॉ. महेन्द्र सिंह वशिष्ठ, श्री सुख महेन्द्र सिंह, श्री जय नंदवानी, श्री श्री 1008 श्री रामनाथ जी महाराज, श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा, श्री सुरेश पूनिया, श्री पृथ्वीराज जैन, श्री पुखराज सोनी, श्री आनंदराज शर्मा, श्री हरीश धाभाई, श्रीमती शालिनी उपाध्याय, डॉ. जयाकान्त बीवाल (एडवोकेट), श्री गोपेश शर्मा, डॉ. प्रशांत कुमार, श्री सुरेश कुमार शर्मा, सीए श्री ओम प्रकाश बांठिया, श्री रामनारायण चौधरी, श्री शांतिनाथ जोशी, श्री संदीप नेहरा, श्री मिर्जा इकबाल बैग, डॉ. टेकचंद भंडारी, पद्मश्री डॉ. रामचेत चौधरी, डॉ. पूरणमल शर्मा, डॉ. एस. के. सरकार, श्री राजन सरदार, इंजीनियर नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विनोद कुमार शर्मा सम्मिलित हैं मंच द्वारा मनोनीत प्रवक्ताओं की सूची भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के साथ राज्य सरकार को भी प्रेषित की जा रही है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button