बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, सेवा भाव और नेतृत्व पर जोर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य उद्घाटन नाकोड़ा के समीप स्थित राज रिजॉर्ट्स में अभूतपूर्व उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुई, जिसमें देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

सम्मेलन के मुख्य संयोजक वीर सीए ओम प्रकाश बांठिया ने स्वागत भाषण में कहा कि “सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार है। महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से हमारा उद्देश्य सेवा को जन-जन तक पहुंचाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।”

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश टाटिया का अपेक्स एवं बालोतरा केंद्र द्वारा सम्मान किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “समाज में वास्तविक परिवर्तन सेवा और संवेदनशीलता से ही संभव है। यदि हर व्यक्ति सेवा का संकल्प ले, तो एक करुणामय और सशक्त समाज का निर्माण निश्चित है।”

अंतरराष्ट्रीय महासचिव वीर सोहन लाल वैद्य ने सभी सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा कि “सेवा ही वह साधना है, जो समाज को जोड़ती है और मानवता को सशक्त बनाती है। हमें निरंतर इस पावन पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए।”

वहीं, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन ने कहा कि “महावीर इंटरनेशनल का प्रत्येक कार्य सेवा के मूल मंत्र पर आधारित है। निस्वार्थ भाव और जिम्मेदारी के साथ की गई सेवा ही संगठन के उद्देश्यों को साकार करती है।”

सम्मेलन में पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर शांतिकुमार जैन, वीर पुष्प जैन, वीर रणजीत सिंह कुम्भट और वीर शांतिलाल कवाड ने भी अपने प्रेरक उद्बोधन में संगठन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए स्वर्ण जयंती वर्ष में और अधिक उत्साह एवं विज़न के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान ‘महावीर प्रवाह’ त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर पत्रिका की प्रधान संपादक शिल्पा बम्ब, सह-संपादक हस्तिमलजी बांठिया एवं संपादक दीपिका जैन सहित सभी गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अंत में राष्ट्रगान के साथ सम्मेलन के प्रथम सत्र का समापन किया गया। सम्मेलन के आगामी सत्रों में नेतृत्व प्रशिक्षण, सेवा कार्यों की समीक्षा और संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं की जाएंगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button