पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर टेका मत्था
Former MLA and Congress leader Rajkumar Thukral paid obeisance at various temples on the auspicious occasion of Hanuman Jayanti.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर मत्था टेका।

ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व विधायक को सम्मानित किया गया। इस दौरान ठुकराल ने कहा कि संकटमोचन हनुमान जी का जीवन हमें सेवा, भक्ति और समर्पण की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि प्रभु हनुमान की कृपा से ही समाज में आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ठुकराल ने सभी को हनुमान जयंती की बधाई देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अनन्य भक्त हनुमान के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नत्थूलाल गुप्ता, हिम्मत राम कोली, कुंवर पाल कोली, राजेश गुप्ता, संतोष दिवाकर, बबलू दिवाकर, राजू गुप्ता एवं ललित सिंह बिष्ट,राजेश कोली सुरेश कोली छोटू कोली राहुल कोली राकेश चंद्र दीपक कोली अजय कोली अमित कोली मुरारी कोली रुद्रा सुदीप ठाकुर अमर कोली माया कोली पुष्पा कोली रामवाती कोली नन्नी कोली रामा कोली सहित भारी संख्या में समर्थक और श्रद्धालु मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


