बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जसोल में नवपद ओली का समापन, पूर्णिमा पर पुणाहूति, आज होगा सामूहिक पारणा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल में श्री ओसवाल समाज द्वारा आयोजित नवपद ओली महोत्सव का समापन गुरुवार को पूर्णिमा के पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन नया ओसवाल भवन, राजा चौक में 25 मार्च से प्रारंभ हुआ था, जो प.पू. साध्वी श्री संजयशिलाश्रीजी म.सा. एवं साध्वी श्री सुयशेन्द्राश्रीजी म.सा. के सान्निध्य में भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ।
समाज के मंत्री महेंद्र भुतानी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को ओली जी की पुणाहूति के साथ नौ दिवसीय आराधना पूर्ण हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रायोजक परिवार शा. हनुमानचंद, रमेश कुमार, पीयूष कुमार, निखिल कुमार भंसाली परिवार (जसोल-सूरत) की ओर से सभी तपस्वी भाई-बहनों का बहुमान किया गया। साधु-संतों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने भक्ति और आराधना का लाभ लिया।
शुक्रवार को नवपद ओली की आराधना करने वाले तपस्वियों का सामूहिक पारणा आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल होंगे।

Subscribe to my channel


