बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पुलिस अधीक्षक से सकारात्मक वार्ता के बाद DGP से प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

– पुलिस अधीक्षक से सकारात्मक वार्ता के बाद DGP से प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित ….✍️

– पूर्व सिंचाई मंत्री श्री देवी सिंह भाटी एवं कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने आज पुलिस अधीक्षक बीकानेर से मुलाकात कर जिले सहित प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, अवैध खनन, ओवरलोड परिवहन, ट्रैफिक अव्यवस्था एवं बढ़ते नशे के मामलों पर विस्तार से चर्चा की।

भाटी ने ओवरलोड वाहनों, अवैध वसूली, ट्रैफिक जाम, चोरी की बढ़ती घटनाओं, नशे के बढ़ते प्रचलन एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रग्स व हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे उठाए। साथ ही रॉयल्टी ठेकेदारों द्वारा की जा रही अनियमितताओं एवं विजिलेंस कमेटी की जांच पर भी सवाल उठाते हुए पुनः जांच की मांग की।

इस पर पुलिस अधीक्षक ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा रॉयल्टी प्रकरण में महानिदेशक पुलिस, राजस्थान को अवगत कराकर पुनः जांच करवाने का भरोसा दिलाया। साथ ही जिले की कानून व्यवस्था में सुधार हेतु ठोस कदम उठाने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आश्वासनों के पश्चात, कल दिनांक 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को सर्किट हाउस बीकानेर में प्रस्तावित महानिदेशक पुलिस, राजस्थान से वार्ता एवं ज्ञापन कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

भाटी ने कहा कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो भविष्य में पुनः जनहित में आंदोलनात्मक कदम उठाए जा

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button