मंगलवार को नॉनवेज बेचना तीन दुकानदारों को भारी पड़ा,पांच-पांच हजार के चालान, सामान भी जब्त
Selling non-vegetarian food on Tuesday proved costly for three shopkeepers; they were issued fines of ₹5,000 each, and their stock was also confiscated.


ब्यूरो रिपोर्ट… अनिता पाल
रुद्रपुर। शहर में मंगलवार को मांस की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम द्वारा की गई छापेमारी में तीन दुकानों नॉनवेज बिकताभुआ पाया गया जिस पर तीनों के चालान काटने के साथ ही सामान भी जब्त किया गया।

बता दे नगर निगम ने मंगलवार को शहर में कच्चे ओर पके हुए नॉनवेज की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। मंगलवार को कुछ स्थानों पर नॉनवेज बेचे जाने की जानकारी मिलने पर महापौर विकास शर्मा ने टीम को तत्काल मौके पर जाकर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। महापौर के आदेश मिलते ही निगम की टीम हरकत में आई और छापेमारी की।

जैसे ही निगम की टीम त्रिशूल चौक के पास दुकानो पर छापेमारी करने पहुंची वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान इंडियन रेस्टोरेंट ओर बिस्मिल्ला रेस्टोरेंट में नॉनवेज खाद्य सामग्री पड़ोसी जा रही थी। जिस पर टीम ने दोनों ढाबों से खाद्य सामग्री सहित पतीले जब्त कर लिए ओर दोनों के पांच पांच हजार के चालान की कार्रवाई की।

इसके पश्चात टीम ने ट्रांजिट कैंप में सरदार जी चिकन दुकान पर छापा मारा। यहां कच्चा मीट मिलने पर तराजू और अन्य सामान जब्त करने के साथ ही पांच हजार का चालान भी काटा।निगम अधिकारियों ने दुकान स्वामी को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर दुकान को सील करने के साथ ही भारी जुर्माना वसूला जाएगा।

निगम की टीम ने इस दौरान क्षेत्र के अन्य होटल और ढाबा संचालकों को भी सख्त हिदायत दी। टीम के सदस्यों ने कहा कि शहर की मर्यादा और नियमों के तहत मंगलवार को कच्चा या पका हुआ मीट बेचना और होटल-ढाबों में परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित है। जो भी इन आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
छापेमारी में मुख्य रूप से जेई मनोज कुमार गहतोड़ी,जेई शुभम कुमार, शुभम सिंह,पंकज बिष्ट,भूपेंद्र,जसवीर और सुमित सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel

