देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

हनुमान जन्मोत्सव के पूर्व निकाली गई विशाल बाइक रैली शामिल हुए विधायक

लोकेशन=अमानगंज। मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*हनुमान जन्मोत्सव के पूर्व निकाली गई विशाल बाइक रैली शामिल हुए विधायक*

विशाल बाइक रैली निकली,2अप्रैल को निकलेगी विराट शोभायात्रा | विधायक डॉ.राजेश वर्मा हुए शामिल

अमानगंज। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर अमानगंज में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला,जहां सैकड़ों युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर भव्य बाइक रैली निकाली। पूरा नगर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश वर्मा भी बाइक रैली में शामिल हुए और युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

बताया जा रहा है कि बीते लगभग 15 दिनों से नगर के धर्मप्रेमी युवाओं द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। पूरे नगर को सजाया गया है और जगह-जगह आकर्षक तोरण द्वार लगाए गए।

आयोजकों के अनुसार 2 अप्रैल को नगर में विराट शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।शोभायात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में रहेगा मुस्तैद।

 

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button