बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में महावीर जन्म कल्याणक पर लापसी वितरण, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी रहे शामिल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में जैन नवयुवक मंडल बालोतरा द्वारा भव्य लापसी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लापसी वितरण के लाभार्थी कवासवाला परिवार ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और त्याग के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया। पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


