ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून टांस ब्रिज एकेडेमी के प्रदीप पंत का पीपीटील सीजन 03 में चयन,टापस्पिन टाईटंस टीम के बने कप्तान

Pradeep Pant of Dehradun's Trans Bridge Academy Selected for PPTL Season 03; Named Captain of the Topspin Titans Team.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनिता पाल

जयपुर.. रविवार को जयपुर स्थित पाँच सितारा होटल Hilton Jaipur में प्रोफेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (PPTL) सीजन–3 के खिलाड़ियों का भव्य ऑक्शन आयोजित किया गया। इस लीग का आयोजन VEDA SPSL Foundation द्वारा किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त क्विज़ मास्टर, क्रिकेट कमेंटेटर और ऑक्शनर Charu Sharma, जो कि Pro Kabaddi League के को-फाउंडर और डायरेक्टर भी हैं, ने अपने रोचक और अनूठे अंदाज़ में खिलाड़ियों की नीलामी संपन्न करवाई। इस ऑक्शन में कुल 16 टीमों के मालिकों द्वारा 128 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजकों में Dunlop इंडिया, Deloitte, vivo राजस्थान, ACT Fibernet, Amul इंडिया तथा Sustally शामिल हैं।
इस टूर्नामेंट के EV Partner के रूप में VinFast जुड़ा हुआ है। अन्य सहयोगी प्रायोजकों में Singh Pride, Tennis Khelo, Baecars, Geostorm, SGM Outdoor, SportVot, Hudle, KMT तथा Gallium शामिल हैं।
SPSL Foundation के Official Media Partner के रूप में First India News भी इस आयोजन से जुड़े हुए हैं।
प्रोफेशनल प्रीमियर टेनिस लीग सीजन–3 का आयोजन 9 से 12 अप्रैल 2026 तक उदयपुर के Field Club Udaipur में किया जाएगा, जिसमें देशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस लीग में भारत के सुप्रसिद्ध सीनियर टेनिस खिलाड़ी,उत्तराखंड प्रदेश,देहरादून से प्रदीप पंत (कप्तान, टापस्पिन टाईटंस),संचित जैन व हल्द्वानी से हेम कुमार पांडेय जबकि अन्य टीमों से देहरादून के सेहज सेठी व मोहित डबराल (सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, यूपीसीएल) देहरादून का चयन हुआ है।

इस अवसर पर Virendra Singh, डायरेक्टर Vidyagram International School एवं SPSL Foundation, ने उपरोक्त जानकारी साझा करते हुए कहा कि भविष्य में भी शिक्षा और खेलों को साथ लेकर आगे बढ़ाने तथा युवाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए संस्था निरंतर प्रयास करती रहेगी।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button