LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत ईसानगर पुलिस की कार्रवाई, अश्लील हरकत करते युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

 मोबाइल: 7376326175

खीरी, 26 मार्च 2026। जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत ईसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में थाना ईसानगर पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 26 मार्च को पुलिस टीम ने कस्बा ईसानगर में मस्जिद के पास एक युवक को संदिग्ध स्थिति में अश्लील हरकत करते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जाहिद अली पुत्र साबिर अली निवासी मिर्जापुर (मल्लापुर), थाना ईसानगर, जिला खीरी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना ईसानगर में मुकदमा संख्या 114/2026 धारा 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

उपनिरीक्षक अनिल वर्मा

कांस्टेबल शिवकुमार

महिला आरक्षी प्रियंका सिंह

पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button