धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा ने की गौ सेवा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा ने की गौ सेवा
बालोतरा – महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा द्वारा गौ सेवा के अंतर्गत गायो को हरा चारा और लापसी खिलाई गयी ।
क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा ने बताया स्थानीय श्री गौशाला चोंच मंदिर के पास क्लब उपाध्यक्ष संगीता भंसाली व कोषाध्यक्ष यशोदा बालड के सहयोग से गायो को हरा चारा व 21 किलो की लापसी बनाकर गायो को खिलाईं गई। क्लब सदस्यों के परिवार की हर छोटी छोटी ख़ुशियाँ गौमाता की सेवा सुश्रुषा करके मनायी जाती हैं। जिसमें क्लब की रीज़न – 5 की वीरा जॉन सचिव प्रमिला सालेचा, क्लब अध्यक्ष रेखा पी.डोसी चोपड़ा, उपाध्यक्ष संगीता भंसाली,कोषाध्यक्ष यशोदा बालड आदि सदस्य उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


