लखीमपुर खीरी, 24 मार्च 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में कोतवाली सदर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनय त्रिवेदी (26 वर्ष) पुत्र हरिनारायण त्रिवेदी, निवासी मोहल्ला कुन्तीपुरम, थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा .315 बोर तथा एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। वर्तमान गिरफ्तारी मु0अ0सं0 194/2026 से संबंधित है।