LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
194 बटालियन आर ए एफ ने मेवात क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं व पंचायतों से मिलकर जागरूकता रैली की
194 बटालियन आर ए एफ ने मेवात क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं व पंचायतों से मिलकर जागरूकता रैली की।

संवाददाता राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
तावडू,7 मई:- कमांडेंट श्री राकेश सिंह 194 बटालियन आर ए एफ जिला पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के दिशा निर्देश अनुसार आर ए एस की 194 बटालियन ने स्थानीय थाना रोजका मेव के साथ मिलकर क्षेत्र में परिचय करण अभियान किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं सरपंच व आमजन के साथ मिलकर क्षेत्र के सामाजिक संप्रदायिक शैक्षणिक जानकारी ली। इस मौके पर आर ए एफ ने आम जनता में आपसी तालमेल रखकर अपराध मुक्त समाज की ओर बढ़ने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर सहा कमांडेंट महेंद्र कुमार यादव, स्कूल प्रिंसिपल मैडम सपना गांधी, निरीक्षक धनराज, निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक मनीपाल इंद्री खंड के गांव कावरसिका प्रधान राहुल खान व ग्रामीण स्कूली बच्चे शामिल थे। ग्रामीणों ने आर ए एफ टीम का धन्यवाद किया व आपसी सहयोग का वादा भी किया।

Subscribe to my channel


