दिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़व्यापार
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लगातार 12वें साल बना ग्लोबल साउंडबार सेल्स में नंबर 1

दिल्ली से राहुल कुमार की रिपोर्ट
• ग्लोबल साउंडबार बिक्री में टॉप पर रहते हुए, सैमसंग ने प्रीमियम मॉडल्स और 2026 के नए लाइनअप के साथ अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को और मजबूत किया।
• ग्लोबल टीवी बाजार में 20 वर्षों के नेतृत्व के साथ मिलकर, इस उपलब्धि ने होम एंटरटेनमेंट में सैमसंग को सबसे आगे (लीडर) ला खड़ा किया है।
सियोल, कोरिया – 17 मार्च 2026: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि उसने लगातार 12वें साल दुनिया के टॉप साउंडबार ब्रांड के रूप में ऑडियो-विजुअल सेक्टर में अपनी लीडरशिप (नेतृत्व) बरकरार रखी है।
फ्यूचरसोर्स की एक नई रिसर्च के अनुसार, 2025 में सैमसंग ने ग्लोबल साउंडबार रेवेन्यू (राजस्व) में 21.5% और यूनिट वॉल्यूम में 19.7% की हिस्सेदारी हासिल की है। इसके साथ ही कंपनी ने 2014 से शुरू हुए अपने इस दबदबे को कायम रखा है। ग्लोबल टीवी बाजार में दो दशकों की लीडरशिप[1] के साथ यह बड़ी उपलब्धि, होम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सैमसंग की सबसे आगे रहने वाली स्थिति को और मजबूत करती है।
साउंडबार मार्केट में सैमसंग की इस लगातार सफलता के पीछे एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी, इमर्सिव (शानदार) साउंड और सैमसंग टीवी के साथ इसकी सहज कनेक्टिविटी का अहम योगदान है। इसी मजबूत नींव को आगे बढ़ाते हुए, सैमसंग 2026 में अपने ऑडियो लाइनअप का विस्तार करेगा, जिसमें ऐसे नए प्रोडक्ट्स शामिल होंगे जो अलग-अलग तरह के घरों की जरूरतों के हिसाब से सिनेमा-क्वालिटी साउंड देंगे।
इस नए लाइनअप में शामिल होंगे:
• HW-Q990H फ्लैगशिप साउंडबार: जो HW-Q990F का अगला (सक्सेसर) वर्जन है।
• ऑल-इन-वन साउंडबार HW-QS90H
• बोरूलेक द्वारा डिज़ाइन किए गए म्यूज़िक स्टूडियो 7 और म्यूज़िक स्टूडियो 5 वाई-फाई स्पीकर्स
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हुन ली ने कहा, “सैमसंग में, हम अपने साउंडबार ब्रांड को लेकर विशेष गर्व महसूस करते हैं और इसे हर जगह लोगों के घरों तक प्रीमियम साउंड का अनुभव पहुँचाने के एक शानदार जरिए के रूप में देखते हैं। लगातार 12वें साल दुनिया का टॉप साउंडबार ब्रांड चुना जाना न सिर्फ हमारे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है, बल्कि यह प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का पुख्ता प्रमाण भी है।”
About Samsung Electronics Co., Ltd.
Samsung inspires the world and shapes the future with transformative ideas and technologies. The company is redefining the worlds of TVs, digital signage, smartphones, wearables, tablets, home appliances and network systems, as well as memory, system LSI and foundry. Samsung is also advancing medical imaging technologies, HVAC solutions and robotics, while creating innovative automotive and audio products through Harman. With its SmartThings ecosystem, open collaboration with partners, and integration of AI across its portfolio, Samsung delivers a seamless and intelligent connected experience. For the latest news, please visit the Samsung Newsroom at news.samsung.com.

Subscribe to my channel


