उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ
डॉ. रमेश चंद्रा को जीटीआई एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित
*नियमित जीवनशैली एवं संतुलित खान-पान से ही मिलेगा रोगों से छुटकारा*

(शिवम् सिंह वेदांत टाइम्स)
लखनऊ। विगत चार दशकों से योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहे विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा को आज लखनऊ स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में Global Trust International (GTI) एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें लाइफस्टाइल रोगों और स्वस्थ जीवनशैली विषय पर आयोजित ट्रेनिंग एवं अवॉर्ड सेरेमनी में “मैं और मेरा स्वास्थ्य” विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान देने के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि स्वास्थ्य के चार प्रमुख स्तंभ आहार, निद्रा, संयम और शारीरिक श्रम हैं। यदि व्यक्ति अपनी जीवनशैली और खान-पान को संतुलित रखे तो अधिकांश रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि “जो स्वयं में स्थित है, वही वास्तव में स्वस्थ है।”
कार्यक्रम में संस्था के सीईओ डॉ. संजीव पांडे तथा सीनियर डाइटिशियन डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने उन्हें जीटीआई एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। यह अवार्ड खान-पान और जीवनशैली पर आयोजित वेबीनार श्रृंखला में चयनित 14 प्रतिभागियों को दिया गया, जबकि 5 प्रतिभागियों को संस्था द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि भी प्रदान की गई।
ट्रेनिंग सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आर.एस. कुशवाहा तथा डॉ. यू.एस. पांडे उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ डाइटिशियन कल्पना सिंह, रानू सिंह और रचना मिश्रा ने भी प्रतिभागियों को जीवनशैली, संतुलित आहार और दिनचर्या पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अतुल मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर अरुण साहू, अभिषेक द्विवेदी, मान सिंह सहित दूर-दराज से आए अनेक चिकित्सक एवं छात्र-छात्राएं भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला चिकित्सकों द्वारा जीवनशैली, खान-पान और स्वस्थ दिनचर्या पर दिए गए व्याख्यानों को प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी बताया।
डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत यादगार पल है और इससे उन्हें समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए और अधिक कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

Subscribe to my channel


