LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर: 5 माह से फरार डोडा पोस्त सप्लायर गिरफ्तार, बज्जू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। जिले के बज्जू थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पांच माह से फरार चल रहे डोडा पोस्त सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और वृताधिकारी कोलायत संग्रामसिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी बज्जू जगदीश पांडर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी ईस्माइल खान उर्फ इस्लाम खान (47) पुत्र समसु खान निवासी मुसलमानों का बास, कान सिंह की सिढ़, थाना बाप, जिला फलौदी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब पांच माह से पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर 2025 को बज्जू थाना पुलिस ने चक 10 केएम रोही बांगड़सर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नबाब खान नामक व्यक्ति के कब्जे से 22 किलो 285 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी नबाब खान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि इस अवैध डोडा पोस्त का सप्लायर ईस्माइल खान उर्फ इस्लाम खान था, जो तब से फरार चल रहा था।
बज्जू थाना पुलिस ने लगातार तकनीकी और गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाते हुए आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
थानाधिकारी जगदीश पांडर (पुलिस निरीक्षक), जगदीश प्रसाद (सउनि), सोनू शर्मा (हेड कांस्टेबल), जोगेन्द्र (कांस्टेबल) और भगवानाराम (कांस्टेबल) शामिल रहे।
Subscribe to my channel


