देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओं का सम्मान

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओं का सम्मान*
महिला सशक्तिकरण के लिए सकारात्मक सोच, ब्रह्माकुमारी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित व महिलाओं के सम्मान के साथ किया गया, सीता बहन ने सभी महिलाओं को रंग पंचमी एवं महिला दिवस की शुभकामना देते हुए कहां की आज का दिन महत्वपूर्ण दिन है नारी बहुमुखी प्रतिभा की धनी है नारी के विकास में सर्वे का विकास समा हुआ है इसलिए कहा जाता है कि अगर एक नारी को शिक्षित किया तो सारे परिवार को शिक्षित किया नारी होने के कारण हम सभी पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है स्वयं का विकास कर समाज का विकास करना देश का और पूरे विश्व का विकास करना, आज हम चौमुखी विकास कर रहे हैं, परंतु सभी विकास होने के बावजूद भी हमारे जीवन में सुख शांति पवित्रता संतुष्टता नहीं है कारण आध्यात्मिक विकास न होने के कारण हमारे जीवन में आध्यात्मिक मूल्य नहीं आ रहे आध्यात्मिक विकास हमें अपना नैतिक विकास मानवीय मूल्य के विकास से मानव संपूर्णता को प्राप्त कर सकता है
परिवार में सुख शांति का वातावरण बनाना यह हर एक नारी की पहली जिम्मेवारी है चाहे हम कितनी भी ऊंचाइयों पर आ जाएं किसी भी क्षेत्र में परचम लहरा दें लेकिन पहले हम कौन हैं एक आदर्श माँ,आदर्श नारी आदर्श पत्नी,पुत्री अपनी इस भूमिका को कभी ना भूले
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, श्रीमती उमा त्रिपाठी, श्रीमती निशा जैन पूर्व प्राचार्य, श्रीमती शारदा पाठक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, जानकी यादव पूर्व रेंजर, श्रीमती आशा गुप्ता नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रही सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम की सराहना की

Subscribe to my channel


