नारनौल क्षेत्र में गहने और नकदी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अरोपियो की तलाश जारी
*पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा–निर्देशों में जिलेभर में नाके लगाए गए हैं*

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
शहर से में प्रवेश करने वाले और बाहर जाने वाले वाहनों की गहनता से चैकिंग की जा रही है।
पुलिस पार्टियों द्वारा संदिग्ध स्थानों पर चैकिंग की गई है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा गश्त की जा रही है।
*नारनौल के रेवाड़ी रोड कैलाश नगर के रहने वाले नीरज बंसल में थाना शहर नारनौल में गहने व नकदी चोरी की सूचना दी*
सूचना पर एएसपी प्रबिना पि, डीएसपी नरेंद्र कुमार, सीआईए नारनौल, थाना शहर नारनौल प्रबंधक और महाबीर चौकी की पुलिस टीमों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया।
*एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते टीमों का गठन कर तुरंत प्रभाव से आरोपितों की खोज में टीमों को लगा दिया*
इसके साथ ही टीमों द्वारा संदिग्ध स्थानों पर चैकिंग की गई और सभी एंट्री–एग्जिट प्वाइंटों और भीतरी जगहों पर नाके लगाए गए हैं। जिन पर तैनात पुलिस कर्मचारी वाहनों की चैकिंग कर रहे हैं।
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों का पता लगाकर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Subscribe to my channel


