जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
उत्साह से मनाया श्रीनवकार जैन सोसाइटी ने होली स्नेह मिलन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 9 मार्च 026 । उत्साह से मनाया श्रीनवकार जैन सोसाइटी ने होली स्नेह मिलन । नवकार महामंत्र जाप से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ । 70 वर्ष के वरिष्ठ सदस्यों का किया बहुमान । सफल आयोजन के लिए सभी का तहे दिल से जताया आभार। सत्य अहिंसा धर्म हमारा, नवकार हमारी शान है, विश्व शांति जीवदया हमारी पहचान है आदि स्वर लेहरियों के साथ श्री नवकार जैन सोसायटी के तत्वाधान मे आयोजित साधारण सभा बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार सभी के सहयोग से होली स्नेह मिलन उत्साह धूमधाम से मनाया गया। सोसाइटी अध्यक्ष गोपाल भंडारी व प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने सभी को शुभकामनाएं व बधाई देते सयुंक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोसाइटी के संरक्षक गोतम सिंघवी अमरचंद लोढा कार्यकारिणी तथा सदस्यों के नेतृत्व मे विश्व शांति नवकार महामंत्र जाप श्रावक महेद्र गांधी के 167 शयामनगर निवास स्थान प्रार्थना परमात्मा स्तुति मंगलाचरण विश्व शांति प्रार्थना की गई तथा होली स्नेह मिलन 351 रूप नगर प्रधम में आयोजित किया गया। सचिव महेंद्र मेहता संदीप बालड़ ने बताया होली स्नेह मिलन दौरान सामूहिक हाउजी प्रतियोगिता 70 वर्ष के वरिष्ठ सदस्यों का तिलक माल्यार्पण शाल ओढाकर सम्मानित किया गया तथा विश्व शांति मंगल प्रार्थना की गई।उपाध्यक्ष राकेश चौरडिया कोषाध्यक्ष महेंद्र गांधी राकेश सिंघवी विनायकिया ने बताया श्रीनवकार सोसाइटी के सानिध्य में महिने में दो बार विश्व शांति नवकार महामंत्र जाप अलग अलग घरों मे सुबह 7:30 बजे से 8.30 बजे तक तथा माह के तीसरे रविवार को जीवदया कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। विनायकिया ने बताया समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने अनुमोदना करते परमात्मा से प्रार्थना कि सोसाइटी देवगुरु धर्म की कृपा से इसी प्रकार विश्व शांति व जीवदया के क्षैत्र मे उत्तरोत्तर प्रगति करते रहे।

Subscribe to my channel


