बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कानून के रखवालों में नारी शक्ति का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर हुआ

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूज़िकल फाउंडेशन( रजि.)जयपुर  ग्रुप की बीकानेर शाखा ने (संरक्षक सुनीलदत्तनगल) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बीकानेर शहर में कानून के रखवालों में पुलिस थानों में ड्युटी पर तैनात चार महिला थाना प्रभारियों और दो महिला पुलिस कर्मचारियों का

नारी शक्ति मां (दुर्गा)के रूप में सम्मान किया गया। जिसमें कोतवाली थाना प्रभारी सविता ढाल, नयाशहर थाना प्रभारी कविता पूनिया, महिला थाना थानाप्रभारी विश्वा वर्मा, देशनोक थाना प्रभारी सुमन शेखावत, सहित दो पुलिस कर्मचारियों का सम्मान के तौर पर मां दुर्गा माता की तस्वीर, मोतियों की माला, सांफा और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। ये जानकारी रविवार को बीकानेर शाखा के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

इस अवसर पर संस्था से जुड़े रामकिशोर यादव, बालिका योगिता भाटी, सैय्यद अख्तर, दिलीप गुप्ता, किसन जोशी, देवेश भाटी और शाकिर चौपदार मौजूद रहे। सुनील दत्त नागल ने बताया कि ड्युटी के दौरान अदम्य साहस और शक्ति: जैसे माता दुर्गा ने महिषासुर का वध किया, वैसे ही आज की नारी हर क्षेत्र ( सेना, पुलिस, प्रशासन) में चुनौतियों का सामना कर रही है, जो उनके असीम साहस को दर्शाता है। और कानून के रखवाले के तौर पर उनका सम्मान करना एक सभ्य समाज की नींव है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button