उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ
महिला दिवस की तैयारी हेतु इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

बस्ती से वेदान्त सिंह
लखनऊ। आगामी राष्ट्रीय महिला दिवस को सफल एवं प्रभावी रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश चेयरपर्सन आदरणीय पीयूष कांत मिश्र एवं सेक्रेटरी अमित गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के सभी जोन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की जानकारी देते हुए पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि महिला दिवस समारोह का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने तथा समाज में उनके अमूल्य योगदान को पहचानने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही यह मंच लिंग समानता, महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के प्रति भेदभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद का माध्यम भी बनेगा।
उन्होंने कहा कि इस समारोह के माध्यम से समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी तथा उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता अभियान, योग सत्र, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महिला दिवस केवल उत्सव का अवसर न होकर महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों—शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षा—पर गंभीर चर्चा का मंच बनेगा तथा उनके समाधान हेतु सामूहिक रणनीति तैयार की जाएगी।
अंत में पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह को व्यापक स्तर पर आयोजित कर महिलाओं को समाज में समान अधिकार, सम्मान एवं सशक्त स्थान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Subscribe to my channel


