जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जैनों की फागण फेरी में आस्था का जन सैलाब उमड़ा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर 1मार्च 026

जैनों की फागण फेरी में आस्था का जन सैलाब उमड़ा। फागुन फेरी के ऐतिहासिक रजत वर्ष निमित्तै सकल श्री संघ ने की अनुमोदना। श्रावक स्व. धनराज जैन की प्रेरणा से जोधपुर में निकली 25 वीं‌ फागण फेरी। पहली बार आई साध्वी हितप्रज्ञाश्री संयमप्रज्ञाश्री आदि श्रद्धालुओं ने लिया अनूठा लाभ। फागण फेरी रस्ते में जगह जगह संघ प्रभावना व गुरौ तालाब जैन मंदिर हुआ स्वागत । श्रीमुनिसुव्रत पुन्यरेखा महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित जैनों की फागुन फैरी छ:कोस भाव यात्रा हाउसिंग बोर्ड से गुरौ तालाब चिंतामणी पार्श्वनाथ ज़ैन मंदिर तक निकलने वाली भाव यात्रा फागुन फेरी इस बार 25 वें रजत जुबली वर्ष यादगार रूप में आत्मवल्लभ समुदाय वर्तमान गच्छाधिपति नित्यानंदसुरी महाराज की शिष्या साध्वी हितप्रज्ञाश्री संयमप्रज्ञाश्री आदि के सानिध्य मे श्रावक श्राविकाओं ने भाग लेकर सिद्धाचल तीर्थ भाव यात्रा की विधि पूर्वक परंपरा निभाई। मंडल प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया जैनों का महाशाश्वतन महातीर्थ सिद्धाचल पालीताना तीर्थ स्थल पर लाखों श्रद्धालुओं द्धारा छ:गाऊ की यात्रा फेरी निकाली जाती है इसी उद्देश्य को लेकर जो पालीताना तीर्थ नहीं जा सके उनके लिये जोधपुर में करीब 24 वर्षों से श्रावक स्व.धनराज जैन की प्रेरणा से ऐतिहासिक के रजत वर्ष के रूप मे श्रीमुनिसुर्वतस्वामी पुन्य रेखामहिला मंडल के तत्वावधान मे आत्मवल्लभ समुदाय वर्तमान गच्छाधिपति नित्यानंदसुरी महाराज की आज्ञानुवर्ती साध्वी हितप्रज्ञाश्री संयमप्रज्ञाश्री आदि साधु साध्वीयों व श्रावक श्राविका के सानिध्य में मंडल अध्यक्षा श्राविका कोकिला किरण जैन आदि के नैतृत्व में जोधपुर चौ.हा.बो.सेक्टर 18ई/805 स्थित मुनिसुव्रतस्वामी जिन मंदिर से प्रथम चैत्यवंदन विधि पूर्वक के साथ जैनों की फागुन फेरी छ गाऊ भाव यात्रा निकाल कर विश्व शांति कामना की ।इस अवसर पर साध्वी हितप्रज्ञाश्री ने फागण फेरी महिमा महत्व पर बोलती हुई कहा कि फागुन सुदी तेरहस को करोड़ों मुनियों के मोक्षगमन के स्मृति में 84 हजार वषों से चली आ रही जैनों का महान शाश्वत महातीर्थ सिद्धाचल पालीताना तीर्थ स्थल पर लाखों श्रद्धालुओं द्धारा छ:गाऊ की यात्रा फेरी निकाली जाती है संघ के राजेश जैन सीमा जैन व महेंद्र बोहरा विनायकिया ने बताया फागुन फेरी क्रिया भवन के पूर्व सचिव यशवंत राज भंडारी घर मंदिर के दर्शन वंदन संघ प्रभावना द्धितीय सामुहिक चैत्यवंदन दिगम्बर जैन मंदिर होते हुए नवलखा पार्श्वनाथ जिन मंदिर प्रथम पुलिया, तृतीय चैत्यवंदन वासुपूज्य स्वामी जिन डागा मंदिर, चतुर्थ चैत्यवंदन सहस्त्रफणा पार्श्व नाथ जैन मंदिर गुरौतालाब में पंचम सिद्बाचल गिरी पठ्ठ समक्ष भाव यात्रा विधि विधान से किया व विभिन्न लाभार्थी परिवारों द्धारा शत्रुंजय पट् दर्शन आरती मंगल आरती आदि का लाभ लिया व साधर्मिक भक्ति स्वामीवात्सल्य श्रावक सतीश कंचन बाफना हेमचंद्र इंदुबेन जैन द्वारा लाभ लिया ।फागुन फेरी गुरौतालाब पहुंचने पर तीर्थ के ओम प्रकाश चौपडा सहित ट्रस्ट मंडल द्वारा स्मृति चिन्ह् दुपट्टा तिलक द्धारा अभिननंदन किया गया। फागुन फेरी के ऐतिहासिक रजत वर्ष प्रवेश को लेकर*महिला मंडल द्वारा सभी सहयोगीयो लाभार्थियों का बहुमान करते सकल श्री संघ को बधाई व भरपूर अनुमोदना की। कोकिला किरण बेन जैन व विनायकिया ने सभी का तहदिल से आभार जताया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button