दानपात्र को तौड़कर दानराशि चुरा ले गया चोर
अज्ञात चोर ने गण्डाला में हनुमान जी मन्दिर के दान पात्र को किया साफ

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना
29 अप्रेल की मध्यरात्रि की है घटना
चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में बना रोष
उपतहसील गण्डाला के बस स्टैण्ड स्थित श्री हनुमान जी मन्दिर के दान पात्र में 29 अप्रेल की मध्य रात्रि को अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर लिया। हांलाकि मन्दिर के अन्दर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर साफ तौर पर दानपात्र को तौडकर पैसे निकालते हुए दिखाई दे रहा है। कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि मूंह पर कपड़ा बांधे हुए एक चोर प्लास पेचकस आदि से दानपात्र को तौडकर पैसे निकाल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह कैमरे को देखकर बालाजी सेवा समिति और ग्रामीणों के द्वारा चोर को पहचान करने की कोशिश की गई। लेकिन चोर के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ होने चलते पहचान नहीं हो पाई। सोमवार को बालाजी सेवा समिति की ओर से नीमराना थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Subscribe to my channel


