भिवाड़ी पुलिस जिला ने फरार चल रहे पांच हज़ार रुपए इनामी हार्डकोर बदमाश को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
भिवाड़ी पुलिस जिला स्पेशल टीम ने मंगलवार को लम्बे समय से फरार चल रहे पांच हज़ाररुपए का इनामी हार्डकोर बदमाश को गिरफ्तार किया है|पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोडेड पिस्टल भी बरामद की है| बदमाश झुंझुनू और खेतड़ी लीज हत्याकांड का मुख्य आरोपी है साथ ही लूट की योजना बनाने के मामले में खैरथल थाने का वांछित और हिस्ट्रीसीटर अपराधी भी है गिरफ्तार आरोपी महाकाल गैंग का उभरता हुआ बदमाश है|
आई पी एस सुजीत शंकर ने बताया की भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम को सुचना मिली की खैरथल थाने का पांच हज़ार का इनामी बदमाश दुलीचंद उर्फ़ डी डी गुर्जर अलवर से खैरथल की तरफ आ रहा है जिस पर डीएसटी टीम ने नाकाबंदी शुरू की मोटरसाईकिल पर आ रहे बदमाश को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा पुलिस ने बदमाश का पीछा किया तो बदमाश हड़बड़ाहट मैं फिसल ककर गिर गया जिसे पुलिस की स्पेशल टीम ने घेरा बनाकर दबोच लिया बदमाश को दबोच कर जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास एक लोडिड पिस्टल भी बरामद की गईं है बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद जब उसका आपराधिक रिकॉर्ड चैक किया गया तो उसमे यह खैरथल मैं लूट की योजना बनाने मैं पांच हज़ार का इनामी बदमाश निकला साथ ही झुंझुनू और खेतड़ी हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी पाया गया जिला स्पेशल टीम ने गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्य वाही के लिए खैरथल पुलिस के सुपुर्द कर दिया
Subscribe to my channel


