बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

आम आदमी और खाकी की जुगलबंदी, हँसी के साथ समाज को आईना दिखाएगी “रस्सी का साँप

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

राजस्थानी सिनेमा को नई दिशा देने जा रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “रस्सी का साँप” की शूटिंग जयपुर में सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। आरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म आम आदमी और पुलिस के आपसी तालमेल पर आधारित है, जिसमें भरपूर कॉमेडी के साथ सशक्त सामाजिक संदेश को बेहद रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म के निर्देशक, लेखक एवं गीतकार राहत कुरैशी, निर्माता फैमिदा कुरैशी एवं एस. आर. खान, सहायक निर्देशिका ज्योत्स्ना कौशिक,डी.ओ.पी. सुनील (झुंझुनूं), हेमेंद्र शेखावत, संगीत कुंज बिहारी, गायक निरंजन भूढादरा, मेकअप असलम खान प्रमुख रूप से है, जिन्होंने एक बार फिर मनोरंजन और समाजिक सरोकारों को एक साथ पिरोने का साहसिक प्रयास किया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को हँसाते हुए व्यवस्था, संवाद और भरोसे पर सोचने को मजबूर करती है।

 *लेखक-निर्देशक राहत कुरैशी की रचनात्मक दृष्टि*

लेखक-निर्देशक राहत कुरैशी ने फिल्म “रस्सी का साँप” के माध्यम से आम आदमी और व्यवस्था के रिश्ते को सरल, व्यंग्यात्मक और प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारा है। उनकी लेखनी और निर्देशन की खासियत यह है कि वे हास्य के माध्यम से गंभीर सामाजिक सवाल उठाते हैं, जो सीधे दर्शकों से जुड़ते हैं।

 *सहायक निर्देशन में ज्योत्सना कौशिक की मजबूत छाप*

फिल्म के निर्देशन को ज़मीन से जोड़ने में सहायक निर्देशक ज्योत्सना कौशिक की अहम भूमिका रही है। उनके सटीक सीन हैंडलिंग, कलाकारों के साथ संवेदनशील तालमेल और अनुशासित कार्यशैली ने फिल्म को प्रभावशाली और संतुलित रूप प्रदान किया है।

फिल्म में जयपुर और राजस्थान के कई जाने-माने कलाकारों ने सशक्त अभिनय किया है। प्रमुख कलाकारों में राहत कुरैशी,ज्योत्सना कौशिक, डी.के. प्रजापति, मुकेश पिपलिवाल, सुमित्रा बोहरा, महेश योगी, अजय नागर, अभिनव शर्मा, दीपक सोनी, हाफिज़ खान वारसी, त्रिलोक नवलखा, कृपा प्रसाद गौड़, दिनेश सिंह कुशवाह, हेमेन्द्र शेखावत, उग्रसेन तंवर, हेम सिंह राठौड़ एवं एस.एन. लक्षकार शामिल हैं।

फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य तेजी से जारी है और इसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके बाद यह फिल्म जयपुर के सिनेमाघरों में दर्शकों को देखने को मिलेगी, जहाँ मनोरंजन के साथ एक सार्थक सामाजिक संदेश दर्शकों तक पहुँचेगा।

“रस्सी का साँप” को लेकर सिनेप्रेमियों में पहले से ही खास उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म राजस्थानी सिनेमा में एक नई पहचान बनाएगी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button