LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

श्रावण मास से पहले प्रशासन अलर्ट: जालिमनगर घाट का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, नदी में स्नान पर रहेगी पूर्ण रोक

 

रिपोर्ट: वैद्यराज संजय पांडेय,स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी। आगामी श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी अंजनी कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने धौरहरा तहसील क्षेत्र के जालिमनगर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने नदी के कटान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सेनानायक द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर एवं बाढ़ आपदा बचाव राहत दल के प्रभारी संतोष कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम, उपजिलाधिकारी राशि कृष्णा, क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह, खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों और नदी में लगातार हो रहे कटान को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण जालिमनगर घाट पर नदी में स्नान पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। हालांकि श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए प्रशासन द्वारा नदी का पवित्र जल उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाट क्षेत्र में जनजागरूकता के लिए बैनर और फ्लेक्स लगाने, बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेतावनी संकेतक तथा अन्य सभी सुरक्षा इंतजाम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि श्रावण मास के दौरान जालिमनगर घाट पर व्यापक पुलिस व्यवस्था की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और किसी भी व्यक्ति को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी रखेंगी ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button