खेलब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

लोयोला कप फुटबॉल, 2026 के चौथे सीजन का हुआ भव्य शुभारंभ

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में गुरुवार को “लोयोला कप फुटबॉल 2026” के चौथे सीजन का रंगारंग उद्घाटन हुआ। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 23 से 25 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें भिवाड़ी, रेवाड़ी व तिजारा के कई नामी स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत तिलक समारोह से हुई, जिसके बाद स्कूल बैंड की शानदार प्रस्तुति के साथ अतिथियों का प्रवेश हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खैरथल-तिजारा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमन लाल मीणा रहे। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर मैनेजर फादर थॉमस कुरियाकोस उपस्थित रहे।

स्वागत गीत और प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो के स्वागत भाषण के बाद छात्रों ने आकर्षक पैराशूट ड्रिल प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्यअतिथि श्रीमन लाल मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल अनुशासन और टीम भावना सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।

विद्यालय प्रबंधन ने टूर्नामेंट के प्रायोजकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इनमें लॉयल यूनिफॉर्म से श्रीमती कल्पना खंडेलवाल, एनटीपीएल से निखिल जी , फिजियो नियर मी से डॉ. संदीप सैनी और स्पोर्ट्स गुरु फिटनेस से डॉ. सौम्या प्रतिनिधि के रूप में शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विधिवत शुरू होने की घोषणा की। इसके बाद जनरल कैप्टन प्रसिद्धि ने सभी टीमों के कप्तानों के साथ खेल भावना की शपथ दिलाई। अंत में पहले मैच की घोषणा के साथ उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें मंच प्रदान करना है। पहले दिन के मैचों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शुरूआती मैचों में संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी ने यूरो धारूहेड़ा को 3-1से,राठ इंटरनेशनल भिवाड़ी ने एम पी एस को 2-0से संत जेवियर बहरोड़ ने ए एफ सी रेवाड़ी को 2-1 से हराया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button