उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती दौरे पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की विकास कार्यों और बाढ़ तैयारियों की समीक्षा, जिला अस्पताल व सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 23 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को बस्ती के एक दिवसीय दौरे के दौरान विकास कार्यों, नगर की साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और बाढ़ से बचाव की तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए।

दौरे की शुरुआत में प्रभारी मंत्री ने दरियाखां, नगर पालिका परिषद कार्यालय, बड़ेवन और अमहट घाट का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगर निकाय अधिकारियों को नियमित सफाई अभियान चलाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। ट्रॉमा सेंटर, इमरजेंसी वार्ड, ड्रेसिंग रूम, पैथोलॉजी और एक्स-रे विभाग का निरीक्षण करते हुए मरीजों को बेहतर उपचार, पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने विकास परियोजनाओं और बाढ़ से बचाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने, राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी में स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिलाने पर बल दिया।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सभी सड़कों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा जल निगम के अधिकारियों को पाइपलाइन कार्यों के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल सुदृढ़ीकरण कराने के निर्देश भी दिए।

बाद में सर्किट हाउस में आयोजित समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की बैठक में प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक एवं विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की। बैठक में प्राप्त सुझावों पर विचार करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने सर्किट हाउस परिसर में पौधरोपण भी किया।

दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, विधायक अजय सिंह, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button