किच्छा एवं रुद्रपुर में अत्यंत धूमधाम, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विधायक तिलक राज बेहड जी का 69वाँ जन्मदिन
MLA Tilak Raj Behad's 69th birthday was celebrated with great pomp, enthusiasm, and joy in Kichha and Rudrapur.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
किच्छा…माननीय विधायक श्री तिलक राज बेहड जी का 69वाँ जन्मदिन आज किच्छा स्थित विधायक कार्यालय में अत्यंत धूमधाम, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह के अवसर पर पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। विधायक कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, समाजसेवी, कार्यकर्ता, व्यापारीगण, युवा साथी, महिला कार्यकर्ता एवं समस्त धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और माननीय विधायक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा फूल-मालाओं, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विधायक बेहड जी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विधायक जी के प्रति अपना स्नेह, सम्मान एवं समर्थन प्रकट किया।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिमला, महाराजपुर मोड़ सहित किच्छा के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बन गया।

माननीय विधायक श्री तिलक राज बेहड जी ने उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि

“आज मेरे जन्मदिन पर जिस प्रकार क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग से अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, वह मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला है। यह प्रेम और विश्वास ही मुझे निरंतर जनसेवा एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

मैं सदैव किच्छा क्षेत्र की जनता के हित, सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा।”
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
Subscribe to my channel


