उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

जन अधिकार पार्टी की मण्डलीय बैठक में एकजुटता पर जोर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। रविवार को जन अधिकार पार्टी की मण्डलीय बैठक अमहट घाट के निकट विश्वकर्मा हाल मंें जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में महान संत रविदास को उनकी जयन्ती पर नमन करने के साथ ही समाजवादी विचारधारा के वरिष्ठ नेता और गरीब तथा वंचित समाज की आवाज उठाने के लिए पूरी जिंदगी संघर्ष करने वाले जगदेव प्रसाद के योगदान पर चर्चा की गई।

कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुये जन अधिकार पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव एवं बिहार के प्रदेश प्रभारी चन्द्रबिन्द कुमार मौर्य ने कहा कि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की एकता और सर्व समाज के हितों के लिये पार्टी प्रतिबद्ध है। एकजुटता से ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक भागीदारी मिलेगी। विशिष्ट अतिथि पार्टी के मण्डल प्रभारी शिवाजी कुशवाहा ने एकजुटता पर जोर दिया। मण्डलीय बैठक को बस्ती जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष जगन्नाथ मौर्य, संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष राम सूरत मौर्य ने सम्बोधित करते हुये स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाये जाने और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक के दौरान प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

मण्डलीय बैठक में अखिलेश प्रजापति, झिनकान मौर्य, ओम प्रकाश मौर्य, घनश्याम मौर्य, हनुमान मौर्य, अमरजीत मौर्य, विकास गौतम, जगदीश मौर्य, पंचराम मौर्य, रामदेव मौर्य, राजन मौर्य के साथ ही बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button